गोहाना नगर परिषद में समाधान शिविर का आयोजन
गोहाना : 22 अक्टूबर : गोहाना नगर परिषद के कार्यालय में मंगलवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एक व्यक्ति की शिकायत पहुंची। शिकायत के समाधान के लिए नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा ने मौके पर ही निपटान के निर्देश दे दिए हैं।
गोहाना नगर परिषद की तरफ से मुख्यालय के निर्देश पर रोजाना सुबह 9 बजे से 11 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को समाधान शिविर में एक शिकायत पहुंची। जिसमें प्रॉपर्टी की एनओसी को लेकर शिकायत कर्ता पहुंचा था। कार्यकारी अधिकारी ने तुरंत कर्मचारियों को शिकायत के समाधान के निर्देश दिए। कर्मचारियों ने शिकायतकर्ता की औपचारिकता पूरी करवा कर उसकी एनओसी का आवेदन कर दिया है। जल्द ही शिकायत कर्ता को एनओसी उपलब्ध करा दी जाएगी।
वर्जन
नगर परिषद में रोजाना सुबह 9 बजे से 11 बजे बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिन्हें कोई समस्या शिकायत है वे कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज कराएं। सभी की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना।

