Breaking NewsGohanaPolitics

डॉ अरविंद शर्मा का शहर के चौधरी देवी लाल स्टेडियम में किया गया नागरिक अभिनंदन

गोहाना :-20 अक्तूबर : कैबिनेट मंत्री की शपथ ले कर पहली बार गोहाना पहुंचने पर डॉ अरविंद शर्मा का शहर के चौधरी देवी लाल स्टेडियम में नागरिक अभिनंदन किया गया। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि जहां जाता हूं, वहीं से चुनाव जीत जाता हूं। इसका राज यह है कि मैं ना केवल कार्यकर्ताओं अपितु जनता का भी दिल से सम्मान करता हूं। यह दावा गोहाना हलके में पहली बार कमल खिलाने वाले भाजपा विधायक डॉ. अरविंद शर्मा ने किया। गोहाना के विधायक बनने से पहले डॉ. शर्मा एक बार सोनीपत, दो बार करनाल और एक बार रोहतक के सांसद रह चुके हैं।

इस अभिनंदन समारोह में डॉ. शर्मा के सामने गोहाना को जिला बनवाने की मांग पूरे जोर-शोर से रखी गई। अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने की। उनके पति इंद्रजीत विरमानी और जेठ गुलशन विरमानी ने डॉ. अरविंद शर्मा तथा खुद रजनी इंद्रजीत विरमानी ने डॉ. अरविंद शर्मा की पत्नी डॉ. रीटा शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कार्यक्रम में डॉ. अरविंद शर्मा ने स्वयं का विधायक और मंत्री होना गोहाना की जनता को सौंप दिया। उन्होंने मंच से कहा अब तक आप पार्षद थे, सरपंच थे। लेकिन अब आप विधायक हैं, मंत्री हैं, मैं नहीं, विधायक भी आप हैं और मंत्री भी आप ही हैं । जो मेरे बस में है, वह आप सब का है। आप साथ देते रहना, पांच साल तक विकास की गंगा जोरदार तरीके से बहाएंगे । मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने जोर दे कर कहा कि जैसे वह मंत्री बनने से पहले थे, वैसे ही अब हैं, उनमें कोई बदलाव नहीं आया है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि चाहे उन्हें कोई बुलाए या न बुलाए, वह हर गांव, हर गली, हर घर में जाएंगे। जनता के बीच पहुंच कर समस्याएं पूछेंगे और उन्हें दूर करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे । अब बात धन्यवाद की नहीं, काम की होगी। आप काम बताते जाना, मैं करता जाऊंगा। बस, जोश में होश मत खोना, हमें बड़ी समझदारी से चलना है ।

डॉ शर्मा ने गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी की दिल खोलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गोहाना में जो गंदगी के ढेर थे , कूड़े के ढ़ेर थे, उन्हें दूर कर चेयरपर्सन और पार्षदों ने गोहाना को चमकाया है। चेयरपर्सन ने उम्मीद जाहिर की कि डॉ. शर्मा गोहाना को जिला बनवाने, जाम मुक्त और फाटक मुक्त बनवाने के अपने वायदे को अवश्य पूरा करेंगे। मंत्रियों को विभाग मिलने का जिक्र करते हुए डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि टॉप का विभाग लेना। सेवा करने का भाव हो तो कोई भी विभाग कम नहीं है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button