Breaking NewsGohanaPoliticsSocial

नायब सिंह सैनी की भाजपा सरकार ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

चंडीगढ़ : 20 अक्तूबर : हरियाणा में नायब सिंह सैनी की अगुआई वाली भाजपा सरकार ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। शपथग्रहण के चौथे दिन, रविवार देर रात सभी 14 मंत्रियों के पोर्टफोलियो का ऐलान किया गया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह, वित्त एक्साइज एंड टैक्सेशन समेत 13 से ज्यादा मंत्रालय अपने पास रखे हैं। अनिल विज, विपुल गोयल, श्याम सिंह राणा, कृष्ण कुमार बेदी, आरती राव और गौरव गौतम को 3-3 विभाग गए हैं।

महिपाल ढांडा, डॉ. अरविंद शर्मा और राव नरबीर सिंह को 4-4 विभाग मिले हैं। कृष्णलाल पंवार, रणबीर गंगवा, श्रुति चौधरी और राजेश नागर को 2-2 विभाग दिए गए हैं।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अनिल विज बिजली, परिवहन और लेबर मंत्रालय संभालेंगे। आरती राव को स्वास्थ्य, विपुल गोयल को अर्बन लोकल बॉडीज, कृष्णलाल पंवार को पंचायत, महिपाल ढांडा काे एजुकेशन, श्याम सिंह राणा को कृषि और गौरव गौतम खेल विभाग देखेंगे।

17 अक्टूबर को पंचकूला में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री सैनी और उनके 13 मंत्रियों ने शपथ ली थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शपथ ग्रहण के अगले ही दिन, 18 अक्टूबर को नई दिल्ली चले गए थे। केंद्रीय नेतृत्व के साथ 2 दिन की चर्चा के बाद मंत्रियों के विभागों का ऐलान किया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button