Breaking NewsGohanaPoliticsविधानसभा चुनाव

गोहाना को जिला बनवाना और जाम से मुक्ति व फाटक मुक्त गोहाना रहेगी प्राथमिकता : डॉ. अरविंद शर्मा

गोहाना : 19 अक्तूबर : भाजपा के गोहाना के नवनिर्वाचित विधायक और कैबिनेट मंत्री बने डॉ. अरविंद शर्मा ने शनिवार को एक दर्जन से अधिक गांवों में धन्यवादी दौरा कर लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गोहाना के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ंगे। गोहाना को जिला बनवाना और शहर को जाम से मुक्ति दिलवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। गोहाना में सभी फाटकों पर रेलवे ओवरब्रिज या अंडर ब्रिज बनाए जाएंगे। पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने गांव बड़वासनी से अपना धन्यवादी दौरा शुरू किया। यहां बारहा के प्रधान जसबीर बड़वासनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री गांव रतनगढ़, करेवड़ी, जुआं, ट्राली, रोलद, सरगथल, कासंडी, कासंडा, खानपुर, गामड़ी, गढ़ी उजाले खां पहुंचे। अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने तीसरी बार बड़े बहुमत से हरियाणा और केंद्र की भाजपा डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाई है। हरियाणा में भाजपा सरकार ने नौकरियों में खर्ची-पर्ची का अंत किया और गरीब परिवारों के बच्चों को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरियां दी हैं। सरकार ने 24 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियों में पहले भर्ती करवाने का कार्य कर अपने चुनावी वायदे को पूरा किया। हर क्षेत्र-हर वर्ग की जरूरतों के अनुसार नए निर्णय लाए जाएंगे और पहले से चल रहे कार्यों को नॉन-स्टॉप आगे बढ़ाया जाएगा। धन्यवादी दौरे में डॉ. रीटा शर्मा, बलराम कौशिक, अरूण निनानिया व अन्य भाजपा नेता शामिल रहे।

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा अपनी पत्नी डॉ. रीटा शर्मा के साथ गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां कुलपति प्रो. सुदेश ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button