Breaking NewsGohanaPolitics

डॉ. अरविंद शर्मा ने संभाला मंत्री पद का पदभार, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बैठाया मंत्री की कुर्सी पर

गोहाना :-18 अक्तूबर : चार बार के सांसद और गोहाना हलके के नवनिर्वाचित विधायक डॉ अरविंद शर्मा ने गोहाना हलके का 25 साल का मंत्री पद का सूखा खत्म कर दिया | कैबिनेट मंत्री के रूप में डॉ. अरविंद शर्मा को चंडीगढ़ स्थित सचिवालय की 5वीं मंजिल पर कमरा नंबर 40 अलाट किया गया है। इस कमरे में डॉ. अरविंद शर्मा को उनकी कुर्सी पर बैठाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, वरिष्ठ मंत्री अनिल विज और कृष्ण लाल पंवार भी पहुँचे | डॉ. अरविंद शर्मा ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में अपना पदभार संभाल लिया।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में तीन गुणा गति से काम करेगी। डॉ. अरविंद शर्मा के रूप में गोहाना का कोई विधायक पूरे 25 साल बाद राज्य सरकार में मंत्री बना है। आखरी बार हविपा-भाजपा गठबंधन की सरकार में 1996 में पहली बार विधायक बने जगबीर मलिक को मंत्री बनाया गया था। 1999 में वह सरकार तब गिर गई थी जब भाजपा ने अपना समर्थन वापस ले लिया था।
संयोग से इस चुनाव में उन्हीं जगबीर मलिक को हरा कर डॉ. अरविंद शर्मा ने पहली बार गोहाना हलके में कमल खिलाया है।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मंत्री पद का पदभार संभालने के बाद डॉ. शर्मा शनिवार को पहली बार गोहाना पहुंचेंगे। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद डॉ. अरविंद शर्मा अपने धन्यवादी दौरा प्रारंभ कर रहे हैं। वह शनिवार को धन्यवादी दौरा बड़वासनी गांव से प्रारंभ करेंगे। उसके बाद वह रतनगढ़, करेवड़ी, जूआं, ट्राली, रौल्द, सरगथल,कासंडी, कासंडा खानपुर कलां, गामड़ी और गढ़ी उजाले खां गांवों में पहुंचेंगे। गोहाना शहर के कार्यकर्ताओं से डॉ. शर्मा शाम के 4 बजे सरकारी विश्रामगृह पर रू-ब-रू होंगे। शाम को 6 बजे शहर के देवी लाल स्टेडियम में डॉ. अरविंद शर्मा का नागरिक अभिन्दन व स्वागत समारोह आयोजित किया गया है |

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button