Breaking NewsGohanaPolitics

गोहाना जल्द बनेगा जिला, पश्चिमी बाईपास और गोहाना को फाटक मुक्त बनाने की मांग होगी पूरी

 

गोहाना :- गोहाना विधानसभा से पहली बार चुनाव लड़ने के बाद भाजपा के 57 साल के सूखे को खत्म करने वाले डॉ अरविंद शर्मा पहली बार विधायक बने हैं | गोहाना में मंत्री पद का सुख पूरे 25 साल के लंबे इंतजार के बाद अब ख़त्म हुआ है। अंतिम बार जो जगबीर मलिक मंत्री बने थे, उन्हीं को परास्त कर डॉ. अरविंद शर्मा इस बार विधानसभा में पहुंचे हैं। जगबीर मलिक कांग्रेस प्रत्याशी थे और डॉ. अरविंद शर्मा भाजपा के उम्मीदवार थे। डॉ. शर्मा को गोहाना जैसे जाट बाहुल्य हलके में पहली बार कमल खिलाने पर मंत्री पद से नवाजा गया है। डॉ. अरविंद शर्मा को कैबिनेट मंत्री बना कर गोहाना के लिए सरकार में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की है।वह दो बार करनाल जबकि एक-एक बार रोहतक और सोनीपत के सांसद रह चुके हैं।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

चार बार के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा जीवन में पहली बार एम.एल.ए. बने हैं |  बीजेपी हाईकमान ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर डॉ. अरविंद शर्मा को जगह देकर गोहाना को तवज्जो दी है | गौरतलब है कि  डॉ. अरविंद शर्मा को कैबिनेट मंत्री बनाने से गोहाना को जिला बनाने व गोहाना की अन्य मांगे जैसे पश्चिमी बाईपास और गोहाना को फाटक मुक्त बनाने तथा 11 साल से विकसित होने की राह देख रहे नए सेक्टरों को विकसित करवाने का दबाव भी बढ़ गया है। पहली बार विधायक बनते ही कैबिनेट मंत्री बने डॉ. अरविंद शर्मा अक्सर अपनी चुनावी सभाओं में लोगों से कहते थे कि वह छह माह में गोहाना को जिला बनवा देंगे। अब लोगों को आस है कि जल्द गोहाना जिला बनेगा और विकास को पंख लगेंगे।

 

 

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button