Breaking NewsChandigarhPoliticsविधानसभा चुनाव

नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में नायब सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली,सबसे ज्यादा 5 OBC चेहरे, 2 महिलाएं शामिल; मोदी-शाह, नड्डा मौजूद रहे

पंचकूला :-17 अक्टूबर : हरियाणा में नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार मुख्य मंत्री पद की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हो रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हैं।

शपथग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के साथ कई राज्यों के मुख्य मंत्री व उप मुख्य मंत्री भी पहुंचे थे।

– सीएम नायब सैनी के बाद अनिल विज ने दूसरे नंबर पर शपथ ली। वह पंजाबी समुदाय से आते हैं।

– तीसरे नंबर पर कृष्णलाल पंवार ने शपथ ली। वह अनुसूचित जाति से आते हैं।

– चौथे नंबर पर राव नरबीर ने शपथ ली। वह ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखते हैं।

– पांचवें नंबर पर महिपाल ढांडा ने शपथ ली। ढांडा जाट वर्ग से अहम चेहरा हैं।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

– छठे नंबर पर विपुल गोयल ने शपथ ली। वह वैश्य बिरादरी से संबंध रखते हैं।

– सातवें नंबर पर अरविंद शर्मा ने शपथ ली। वह ब्राह्मण बिरादरी से आते हैं।

– आठवें नंबर पर श्याम सिंह राणा ने शपथ ली। वह राजपूत समुदाय से आते हैं |

– नौवें नंबर पर रणबीर गंगवा ने शपथ ली। गंगवा OBC समुदाय से संबंध रखते हैं।

– दसवें नंबर पर कृष्ण कुमार बेदी ने शपथ ली। वह SC समुदाय से संबंधित हैं।

– 11वें नंबर पर श्रुति चौधरी ने शपथ ली। वह पूर्व CM बंसीलाल की पोती हैं।

– 12वें नंबर पर आरती राव ने शपथ ली। वह केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी हैं।

– 13वें नंबर पर राजेश नागर ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली। वह ओबीसी समुदाय से हैं।

– 14वें नंबर पर गौरव गौतम ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली। वह ब्राह्मण समुदाय से हैं।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button