AgricultureBreaking NewsBusinessGohana

गोहाना की नई अनाज मंडी में धान की आवक हुई तेज, अब तक 1.70 लाख क्विंटल धान पहुंचा है मंडी

गोहाना :-गोहाना के जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में धान की आवक हर रोज बढ़ रही है। अब तक 1.70 लाख क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। पीआर धान 13 हजार क्विंटल से अधिक पहुंच चुका है। मंडी में खरीदे गए धान का उठान किया जा रहा है। वहीं  किसानों की 1509 धान की प्राइवेट खरीद की जा रही है। इससे किसानों को महज 2200 से 2800 रुपये तक ही धान का भाव मिल रहा है। गोहाना नई अनाज मंडी में अब तक 1.70 लाख क्विंटल धान की आवक हुई है। इसमें 13397 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई है। इसमें से 10667 क्विंटल धान की सरकारी खरीद हुई है।
नमी की मात्रा 17 % से अधिक होने के चलते 2730 क्विंटल पीआर धान की खरीद नहीं हो पाई है, जिसे मंडी में सुखाया गया है। वहीं अब तक 1509 धान की 152973 क्विंटल आवक हुई है।
Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button