Breaking NewsGohanaPatriotism

संपूर्ण विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया महात्मा गांधी ने आजाद डांगी

 

गोहाना :- 2 अक्टूबर : बड़ौता गांव की सिकलीगर चौपाल में सिकलीगर सिंह सभा बडौता के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155 वी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 120 वी जयंती मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने कहा यह महज संयोग है कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन 1 दिन की आता है महात्मा गांधी ने संपूर्ण विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया वे एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे महात्मा गांधी का जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ था उन्होंने अपने असाधारण कार्यों एवं अहिंसा वादी विचारों से पूरे विश्व की सोच बदल दी वे भारतीय वकील, राजनीतिज्ञ ,कार्यकर्ता और लेखक जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के नेता बने इस तरह अपने देश का पिता माना जाने लगा महात्मा गांधी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जयंती समारोह के अध्यक्षता बडौता गांव के सरपंच संदीप उर्फ संजू हुड्डा ने की उन्होंने कहा लाल बहादुर शास्त्री छोटे कद के बड़े राजनेता थे हकीकत यह है कि इस देश में अगर नैतिकता साहस और स्वाभिमान की कसौटी पर गांधी के बाद कोई सबसे ज्यादा प्रभावशाली और उन्हीं के जितना ताकतवर राजनेता है तो उसका नाम लाल बहादुर शास्त्री है यह दुनिया की गिनी चुनी जीवित महान हस्तियों में शुमार थे जब भारत सहित पूरी दुनिया में शास्त्री जी के छोटे से कदमें समाऐ बहुत बड़े साहसी और प्रभावशाली राजनेता को देखा मंच संचालन सभा के अध्यक्ष सतनाम सिंह ने किया इस मौके पर अमृतलाल सैनी, राजकुमार सिंह सिकलीगर, मुख्तार सिंह दांगी, राजवीर सिंहमार, संदीप हुड्डा, गुलाब सिंह, सुखबीर कश्यप नंबरदार, सुरेंद्र हुड्डा, ईश्वर सिंह, केसर सिंह, कर्म सिंह, मुकेश सिंह, जगदीश पटवा , बारू सिंह दांगी ,अशोक दांगी तथा अनिल हुड्डा आदि मुख्य तौर से उपस्थित रहे |

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button