Breaking NewsGohana

शत प्रतिशत मतदान के लिए जेएलएन स्कूल ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

 

गोहाना : 2 अक्टूबर : मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत गोहाना के गुढ़ा रोड स्थित जवाहरलाल नेहरू स्कूल में शत प्रतिशत मतदान के लिए प्राचार्य डॉ सचिन शर्मा एवम् एनएसएस वॉलंटियर्स ने हस्ताक्षर अभियान चलाया गया । विद्यालय में अध्यापक अभिभावक सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें अभिभावकों तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने अभियान के अंतर्गत मतदान करने की शपथ लेते हुए अपने हस्ताक्षर किए। प्राचार्य डॉ सचिन शर्मा ने अभिभावकों से आग्रह किया कि जिस तरह आज अध्यापक अभिभावक सम्मेलन में पहुँचे हैं उसी प्रकार अपने बच्चों के भविष्य एवम् समाज हित के लिए 5 अक्टूबर को मतदान केंद्र में जाकर मतदान कर मतदाता अधिकार का प्रयोग करें जोकि समाज, राज्य और देश की भलाई के लिए बहुत जरूरी है। जितना ज्यादा मतदान होगा, हमारा लोकतंत्र भी उतना ही ज्यादा मजबूत होगा। इस अवसर पर विद्यालय की मैनेजर श्रीमती कृष्णा देवी,एमडी श्री सुनील शर्मा, वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा,सहनिदेशक राजकुमार जांगड़ा , ललित गोयल, राजबीर सांगवान, यशपाल शर्मा, सुमित चहल, अनिल लठवाल, राकेश शर्मा, नीति जैन, हरिश सैनी, मनजीत राठी, चिराग़ जैन, सोनूशर्मा, विजय चौहान, कुलदीप, युकेशदत्त आदि मोजूद रहें

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button