
बरोदा थाना की पुलिस टीम ने अवैध हथियार के साथ कप्तान उर्फ लाला निवासी बिचपड़ी गांव को गिरफ्तार किया है।थ बरोदा थाना में नियुक्त एसआई जगबीर ने बताया कि रोहतक-पानीपत हाईवे पर माहरा बाईपास के पास गश्त कर रहे थे। व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने की सूचना पर टीम ने माहरा ठसका रोड पर नाकाबंदी कर आरोपी को काबू किया। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश ली तो उसके पास एक अवैध देशी पिस्तौल व चार कारतूस मिले। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



