बरोदा के कांग्रेस के उम्मीदवार इंदुराज नरवाल अपने चुनाव प्रचार के लिए सिरसाढ़, रामगढ़, जवाहरा, भादोठी, दुराणा और बुसाना गांवों में सभाएं करते हुए कहा कि मेरा सपना समृद्ध और उन्नत बरोदा : इंदुराज नरवाल
गोहाना :-22 सितंबर : मेरा सपना समृद्ध और उन्नत बरोदा है। इस सपने को सच करने के लिए मैंने पहले भी कड़ी मेहनत की है, आगे भी करूंगा। बरोदा हलके से यह वायदा रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल उर्फ भालू ने किया।
इंदुराज नरवाल अपने चुनाव प्रचार के लिए सिरसाढ़, रामगढ़, जवाहरा, भादोठी, दुराणा और बुसाना गांवों में सभाएं कर रहे थे। 3 नवंबर 2020 को हुए उपचुनाव में इंदुराज नरवाल पहली बार विधायक बने थे। कांग्रेस हाईकमान ने इस बार भी पुन: उन्हें टिकट दे कर उन्हीं में विश्वास जताया है।
मेरा बरोदा-मेरा परिवार का सिंहनाद करते हुए प्रत्याशी ने कहा कि जनता को बहकाया नहीं जा सकता। जीतेगा वही जो काम करेगा। उन्होंने कहा कि बरोदा के बेहतर भविष्य की जिम्मेदारी मेरी है। न मैंने विश्वास खोया, न खोने दूंगा।
इंदुराज नरवाल ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनके लिए भगवान हैं। एक गरीब घर के बालक को केवल हुड्डा ही आगे बढ़ा सकते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि उनको मिलने वाला प्रत्येक वोट हुड्डा के हाथ मजबूत करेगा। हुड्डा बरोदा को अपना घर मानते हैं। यहां का उन जितना विकास किसी भी अन्य सी. एम. ने नहीं करवाया।
कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि एम.एल.ए. वह नहीं, बरोदा हलके की जनता बनेगी। मैं पूरे कांग्रेस परिवार के साथ आपके सामने झोली पसारने आया हूं।