अब पी एम मोदी की रैली 26 को गोहाना में, पी.एम. की रैली का स्थल बदला
गोहाना :-18 सितंबर : पी.एम. नरेंद्र मोदी को गोहाना से कुछ खास ही लगाव प्रतीत हो रहा है। वह 26 सितंबर को एक बार फिर गोहाना में रैली करने के लिए आ रहे हैं। पहले उनकी यह रैली राई में प्रस्तावित थी।
अब यह स्थान राई से बदल कर गोहाना कर दिया गया है मोदी गिनती के दिनों में गोहाना में दूसरी बार रैली करने आ रहे हैं। उनकी पहली रैल मई माह में लोकसभा चुनाव के समय हुई थी।
सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने रैली स्थल के परिवर्तन की पुष्टि करते हुए बताया कि राई का रैली स्थल छोटा था। इस लिए भारतीय जनता पार्टी ने पी.एम. मोदी की रैली गोहाना में करने का निश्चय किया है। यह रैली सोनीपत, रोहतक, झज्जर और पानीपत के चार जिलों के भाजपा प्रत्याशियों की सांझी रैली होगी।
जिला अध्यक्ष दोदवा ने बताया कि पी. एम. नरेंद्र मोदी रैली स्थल पर दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे। रैली हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण नेशनल हाईवे पर स्थित सेक्टर के उसी ग्राऊंड में होगी जहां पी.एम. ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी और भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के लिए रैली की थी।