Breaking NewsGohanaPoliticsReligionSocialविधानसभा चुनाव

विश्वकर्मा हैं निर्माण एवं सृजन के देवता : जगबीर मलिक

गोहाना :-17 सितंबर : भगवान विश्वकर्मा निर्माण एवं सृजन के देवता हैं। यह संदेश भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर मंगलवार को गोहाना हलके के निवर्तमान विधायक जगबीर मलिक ने दिया। वह अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ के तत्वावधान में शहर के विश्वकर्मा चौक में हुए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

जगबीर मलिक ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने सई से जहाज तक का निर्माण किया। उन्होंने इंद्र पुरी, यम पुरी, वरुण पुरी, कुबेर पुरी, पांडव पुरी, सुदामा पुरी, शिव मंगल पुरी, हस्तिनापुर जैसे नगरों का निर्माण किया। उन्होंने ही ऋषि दधीचि की हड्डियों से दिव्यास्त्रों का निर्माण किया था।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

विश्वकर्मा जयंती समारोह की अध्यक्षता संघ के प्रदेश महासचिव आजाद सिंह दांगी ने की। इस कार्यक्रम के
विशिष्ट अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजभान भंवरा थे। भंवरा ने कहा कि यह विश्वकर्मा ही थे जिन्होंने भगवान विष्णु के लिए सुदर्शन चक्र, भगवान शिव के लिए त्रिशूल तथा इंद्र के लिए पुष्पक विमान का निर्माण किया था।

कार्यक्रम में कुलदीप उर्फ के.डी., दयानंद शर्मा, जितेंद्र जांगड़ा, कर्मवीर पांचाल, सतबीर पौडिया, जय सिंह मलिक, कश्मीरी लाल पांचाल, नरेश खंडेलवाल, राजपाल कश्यप, राकेश धीमान, जयपाल भनवाला, उमेद पांचाल, साहब राम इंदौरा, नरेंद्र पांचाल आदि भी पहुंचे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button