Breaking NewsGohanaPoliticsReligionविधानसभा चुनाव

पर्यावरण ही नहीं, मन को भी शुद्ध करता है हवन : डॉ. अरविंद शर्मा

गोहाना :-17 सितंबर : रोहतक लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि यज्ञ न केवल पर्यावरण अपितु मन को भी शुद्ध करता है। वह अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर शहर के सेक्टर 7 स्थित भगवान परशुराम आश्रम में हुए यज्ञ में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। मुख्य यज्ञमान पं. अनिल गौड़ रहे । संयोजन पं. परशुराम गौड़ ने किया। हवन के लिए सानिध्य श्री श्री 1008 हरिओम जी का रहा। पं. परशुराम गौड़ ने कहा कि यज्ञ परोपकार की भावना को विकसित करता है। यज्ञ प्राणी मात्र के कल्याण को प्रोत्साहित करता है। पं. परशुराम गौड़ ने कहा कि पूरे प्रदेश में एक साथ 11 हजार यज्ञ किए गए। भगवान परशुराम आश्रम में हुए हवन में आहुति डालने के लिए इस आश्रम के संचालक सुभाष शर्मा, राजेश शर्मा, एडवोकेट नंद किशोर गौड़, रवींद्र कुमार, श्याम पहलवान, अनिल कौशिक, संदीप रेल्हन, अनिल गौड़, जगदीश चहल आदि भी पहुंचे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button