Breaking NewsGohanaPoliticsSocialविधानसभा चुनाव

मुझे बनाया एम.एल.ए. तो सरकार में होगी हिस्सेदारी – डॉ कपूर नरवाल

गोहाना :-17 सितंबर : अगर आप ने मुझे एम.एल.ए. बनाया, बरोदा हलके की सरकार में हिस्सेदारी होगी। मंगलवार को यह दावा इस हलके से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे डॉ. कपूर नरवाल ने किया। उन्होंने कहा : मुझ से अन्याय हुआ है, मैं आप से न्याय मांगने आया हूं, हक मांगने आया हूं।

डॉ. कपूर नरवाल ने अपने चुनाव प्रचार का शुभारंभ छिछड़ाना गांव से किया। यह गांव मलिक गोत्र का प्रमुख गांव है। डॉ. कपूर नरवाल ने कहा : मैं मलिकों का खून हूं। उन्होंने याद दिलाया कि उनकी मां भैंसवाले कलां गांव की थी। उन्होंने कहा कि एम. एल. ए. ऐसे व्यक्ति को बनाना चाहिए जिसे एम.एल.ए. की ताकत का पता हो।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. कपूर सिंह नरवाल ने कहा कि पूरे बरोदा हलके को उम्मीद थी कि पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपना वायदा निभाएंगे और टिकट उन्हीं को देंगे। लेकिन बरोदा हलके की भावना से खिलवाड किया गया। अब बरोदा हलका अपने हक की लड़ाई खुद लड़ेगा तथा स्वयं से हुए धोखे का बदला लेगा। डॉ. कपूर नरवाल ने कहा : 70 का हो चुका हूं। शरीर में बीमारी है। यह मेरा आखिरी चुनाव है। वोट न देना तो लकड़ी देने आ जाना।

बरोदा हलके से चुनाव लड़ चुके भूपेंद्र मलिक ने कहा कि इस बार सरकार न भाजपा की बनेगी, न कांग्रेस की। सरकार बनेगी निर्दलीयों की। हो सकता है कि डॉ. कपूर नरवाल सी.एम. भी बन जाएं।

इस मौके पर पूर्व विधायक स्व. श्रीकृष्ण हुड्डा के पी.ए. कप्तान हुड्डा, पूर्व ब्लॉक चेयरमैन राजबीर नरवाल के साथ सुभाष दूहन, शमशेर सिवाच, बलजीत मलिक आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button