Breaking NewsGohanaPolitics

प्रदेश सचिव पं. उमेश शर्मा ने कह दिया बीजेपी को अलविदा

गोहाना में भाजपा को जोर का झटका लगा जोर से

गोहाना :-16 सितंबर : सोमवार की शाम को शहर में भारतीय जनता पार्टी को तब जोर का झटका जोर से लगा जब भाजपा के प्रदेश सचिव पं. उमेश शर्मा ने सब पद छोड़ते हुए पार्टी को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को भेजा। उन्होंने भाजपा को गोहाना सीट से रोहतक के पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा को उम्मीदवार बनाने के विरोध में छोड़ा।

भाजपा के सभी पद और प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र की घोषणा पं. उमेश शर्मा ने एक पत्रकार वार्ता में की। उन्होंने कहा कि टिकटों के वितरण भाई-भतीजावाद के साथ जो अति खरीद फरोख्त हुई, उससे वह बहुत आहत हुए। भाजपा में कार्यकर्ता की तनिक भी इज्जत नहीं है।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पं. उमेश शर्मा ने दावा किया कि वह जब 2019 के लोकसभा चुनाव के समय भाजपा में शामिल हुए थे, तब उस वक्त के सी. एम. मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें टिकट देने का वायदा किया था। उन्हें उम्मीद थी कि खट्टर वायदे के पक्के निकलेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ । टिकट उन बाहरी उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा को दे दी गई जो स्वयं मनोहर लाल खट्टर को पानी पी-पी कर कोसा करते थे। इससे उनकी आत्मा छलनी हो गई।

पं. उमेश शर्मा ने कहा कि भाजपा ने उनसे मजदूर की तरह से काम लिया।

 

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button