बरोदा हलके की निर्वाचक पंजीयन अधिकारी और गोहाना की एस.डी.एम. ने बरोदा हलके के तीनों नाकों की जांच करी
गोहाना :-14 सितंबर : बरोदा हलके की निर्वाचक पंजीयन अधिकारी और गोहाना के एस.डी.एम. के रूप में आई.ए.एस. अधिकारी अंजलि श्रोत्रिय ने शनिवार को इस हलके की तीनों पुलिस चौकियों के नाकों की जांच की। उन्होंने किसी भी वाहन पर संदेह होने पर उसकी पूरी छानबीन करने का आदेश दिया।
बरोदा हलके में गोहाना-पानीपत मार्ग पर मुंडलाना गांव, गोहाना-जींद मार्ग पर बुटाना गांव तथा गोहाना-रोहतक मार्ग पर रुखी गांव में पुलिस चौकियां हैं। ये तीनों चौकियां बरोदा हलके में हैं। एस.डी.एम. श्रोत्रिय ने कहा कि कैश, शराब और नशीले द्रव्यों को ले कर पूरी सख्ती की जाए तथा अगर किसी वाहन पर शक हो, उसकी पूरी तलाशी ली जाए। उन्होंने चेताया कि आचार संहिता के सख्ती से पालन को ले कर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस निरीक्षण में एस.डी.एम. अंजलि श्रोत्रिय के साथ कमल आहूजा, प्रवीण मोर आदि भी मौजूद रहे।


