Breaking NewsGohanaPoliticsविधानसभा चुनाव

गोहाना हलके के भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने के लिए नायब सैनी गोहाना पहुंचे

गोहाना :-12 सितंबर : मेरे 56 दिन के राज में आप ने ट्रेलर देखा, फिल्म 8 अक्तूबर के बाद देखना। गुरुवार को यह टिप्पणी प्रदेश के सी.एम. नायब सिंह सैनी ने की । वह शहर में गोहाना हलके के भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने के लिए आए थे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा दस साल सी.एम. रहे। लेकिन उनके 56 दिन हुड्डा के 10 साल पर भारी हैं। सी.एम. ने दावा किया कि उन्होंने 56 दिन के राज में 136 मजबूत फैसले किए। एक दिन जो घोषणा करते, अगले ही दिन कैबिनेट की मीटिंग बुला कर उस घोषणा को धरातल पर उतार देते।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने पर्व सी.एम. के इस आरोप को चनौती दी कि भाजपा के शासनकाल में एक भी काम नहीं हुआ।उन्होंने कटाक्ष किया कि हड्डा के सी. एम. रहते उनके घर के दरवाजे शाम के 6 बजे ही बंद हो जाते थे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि इमरजेंसी में रात को दो बजे भी आ जाना, मेरे घर के दरवाजे हमेशा खुले मिलेंगे।

सी.एम. ने कहा कि वह और डॉ. अरविंद शर्मा इकट्ठे सांसद रहे। रोहतक के सांसद भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी रहे। लेकिन बाप-बेटे से ज्यादा रोहतक के लिए आवाज डॉ. अरविंद शर्मा ने उठाई। सभा में मौजूद बरोदा हलके के प्रत्याशी प्रदीप सांगवान को भी सी.एम. ने अपना बहुत पुराना मित्र बताया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button