Breaking NewsCrimeGohana

पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने ससुराल से जा रहे व्यक्ति से स्कॉर्पियों गाड़ी छीनी

मोहाना गांव स्थित ससुराल से स्कॉर्पियों गाड़ी में जा रहे एक व्यक्ति को बंधक बनाकर चार बदमाशों ने गाड़ी छीन ली। पुलिस की वर्दी में तीन बदमाशों ने एक अन्य साथी संग पहले स्कॉर्पियों के सामने गाड़ी अड़ाकर उसे रुकवाया। उसके बाद उसे रास्ते में फेंककर उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। इस पर व्यक्ति ने अपने बेटे से जीपीएस के माध्यम से गाड़ी का पता कराया तो वह पानीपत में डाहर टोल पर क्षतिग्रस्त मिली। रोहतक जिले के कृष्णगढ़ गांव निवासी शमशेर सिंह ने पुलिस को बताया कि ड्राइवरी का काम करता है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

वह सोमवार को रात करीब 11 बजे मोहाना गांव स्थित ससुराल से स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर चला था। जब वह रात करीब सवा 12 बजे खेड़ी दमकन गांव स्थित एक ढाबे के पास पहुंचा तो उसकी गाड़ी के सामने किसी ने अपनी गाड़ी अड़ा दी। इस पर उसने अपनी गाड़ी को रोक दिया। उसी समय पुलिस की वर्दी में तीन अनजान युवक व एक युवक सिविल कपड़ों में सामने वाली गाड़ी से उतरे।

उसके बाद वे चारों जबरदस्ती उसकी गाड़ी में बैठ गए। उन्होंने उससे कहा कि उन्हें भी गोहाना जाना है। थोड़ा आगे चलते ही उन्होंने उससे उसकी गाड़ी छीन ली और उसे बंधक बनाकर गाड़ी में डाल लिया। बदमाशों ने कुछ देर चलने के बाद उससे उसका मोबाइल व पर्स छीन लिया, जिसमें करीब एक हजार रुपए थे। इसके बाद उसे नीचे फेंक दिया और उसकी गाड़ी को लेकर वहां से फरार हो गए।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button