Breaking NewsGohanaPolitics

बरोदा हलके का चुनावी रण ; हुड्डा पर वादाखिलाफी का आरोप लगा डॉ. कपूर नरवाल ने छोड़ी कांग्रेस

गोहाना :-7 सितंबर : बरोदा हलके से विधायक इंदुराज नरवाल को ही कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा होते ही बगावत हो गई । दिग्गज नेता डॉ. कपूर सिंह नरवाल ने पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर उनसे वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ही छोड़ दी।

डॉ .कपूर सिंह नरवाल ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, जो दूसरों की राहों में अंधेरा करने की सोच रखते हैं, उजाला उनको भी नसीब नहीं होता । डॉ. कपूर सिंह नरवाल इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार के रूप में 2009 और 2014 के विधानसभा चुनावों में किस्मत आजमा चुके हैं। दोनों बार उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी स्व. श्रीकृष्ण हुड्डा को कड़ी टक्कर दी थी।

2020 में जब श्रीकृष्ण हुड्डा का अचानक निधन हो गया और उपचुनाव हुआ,तब यह लगभग तय था कि सत्तारूढ़ भाजपा डॉ. कपूर नरवाल को उम्मीदवार बनाएगी। उस समय उनसे अचानक पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने संपर्क किया। डॉ. कपूर नरवाल का दावा है कि उन्हें कांग्रेस की टिकट पक्की होने का भरोसा दिलाया गया। उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया। लेकिन टिकट इंदुराज नरवाल को दे दी गई।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

तब स्वयं भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके सांसद बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा गोहाना आए। पूर्व सी. एम. डॉ. नरवाल के निवास पर हुई सभा में माइक से वायदा किया कि 2024 का चुनाव आप को लड़वाएंगे और कांग्रेस की टिकट आप की होगी। इस पर डॉ. कपूर नरवाल ने नामांकन वापस ले लिया ।

अब कांग्रेस हाईकमान ने दोबारा से इंदुराज नरवाल को टिकट दे दी है तो भड़के डॉ. कपूर नरवाल ने प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने रविवार को सुबह 10 बजे अपने निवास पर अगली रणनीति बनाने के लिए बैठक बुला ली है। इसी स्थान पर एक सितंबर को हुई पंचायत में एडवांस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को वायदा याद दिलाया गया था कि 2024 की कांग्रेस टिकट डॉ. कपूर नरवाल की होगी।

 

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button