Breaking NewsGohanaPoliticsSocial

बीजेपी ने गोहाना का नहीं बदला प्रत्याशी तो लोकल टिकटार्थी स्वयं में से एक को निर्दलीय लड़वाएंगे चुनाव

गोहाना :-6 सितंबर : रोहतक के पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा की टिकट न बदले जाने की स्थिति में लोकल टिकटार्थी स्वयं में से किसी एक को चुनाव लड़वाएंगे। शुक्रवार को यह फैसला भाजपा के खानपुर कलां मंडल और मोहाना मंडल की संयुक्त कार्यकर्ता सभा में किया गया। बैठक में पार्टी हाईकमान को प्रत्याशी बदलने के लिए दो दिन का समय दिया गया। लोकल टिकटार्थियों को हलके के तीनों मंडलों का समर्थन मिल गया है।

गोहाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के तीन मंडल हैं। इनमें से गोहाना मंडल की बैठक गुरुवार को हो गई थी। खानपुर कलां मंडल और मोहाना मंडल की बैठक शहर में शुक्रवार को हुई । बैठक की अध्यक्षता खानपुर कलां मंडल के अध्यक्ष संदीप जांगड़ा और मोहाना मंडल के महामंत्री कर्मबीर सैनी ने की। मोहाना मंडल के अध्यक्ष मुकेश सैनी चोटिल होने के चलते नहीं पहुंच सके। इस बैठक में गोहाना मंडल के अध्यक्ष सुमित कक्कड़ भी पहुंचे। बैठक में पहुंचे मुख्य लोकल टिकटार्थियों में तीर्थसिंह राणा, बलराम कौशिक, इंद्रजीत विरमानी, वीरेंद्र आर्य, परमवीर सैनी, राकेश कुमारी मलिक, शेर सिंह बेडवाल, प्रवीण कश्यप, डॉ. रमेश कश्यप, संजय जांगड़ा, मुकेश रोहिल्ला, सतीश जांगड़ा, दिलबाग बाजवान आदि रहे। उनके कड़े तेवरों से साफ हो गया कि वे उम्मीदवार के रूप में डॉ.अरविंद शर्मा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। 10 साल पहले 2014 का भी जिक्र हुआ। तब भी गोहाना हलके से भाजपा ने बाहरी प्रत्याशी को चुनाव लड़वाया था।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

खानपुर कलां मंडल और मोहाना मंडल की इस बैठक में भाजपा हाईकमान को सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया गया। इस बीच उम्मीदवार न बदले जाने की सूरत में लोकल टिकटार्थी स्वयं में किसी एक को चुन कर उसे निर्दलीय चुनाव लड़वाएंगे। अगर निर्णय सर्वसम्मति से नहीं हुआ, तब पर्ची डाली जाएंगी। चयनित प्रत्याशी द्वारा 12 सितंबर को नामांकन दाखिल किया जाएगा। शेष सब लोकल टिकटार्थी उसका तन-मन-धन से साथ देंगे ।

जिस लोकल टिकटार्थी को निर्दलीय चुनाव लड़वाया जाएगा, उससे शपथपत्र लिया जाएगा कि वह नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने के लिए अपना सहयोग प्रदान करेगा ।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button