Breaking NewsPoliticsSonipat

टिकट कटने पर रो पड़ीं पूर्व मंत्री कविता जैन : BJP को 2 दिन का अल्टीमेटम, उम्मीदवार बदलने को कहा; समर्थकों की खट्टर के खिलाफ नारेबाजी

हरियाणा के सोनीपत में भाजपा की टिकट कटने के बाद पूर्व मंत्री कविता जैन व उनके पति राजीव जैन के समर्थक बगावत पर उतर आए हैं। जहां रात को दर्जन भर से ज्यादा पदाधिकारियों ने भाजपा छोड़ी, वहीं सुबह समर्थकों की मीटिंग में टिकट कटने से उदास कविता जैन की आंखों से आंसू निकल आए। राजीव जैन दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। उनके समर्थकों ने प्रदर्शन कर पूर्व सीएम मनोहर लाल के खिलाफ नारेबाजी की और निखिल मदान को टिकट देने का विरोध किया।

कविता जैन ने कहा कि 8 सितंबर तक वे भाजपा आलाकमान को समय देते हैं। इसके बाद वे फैसला करेंगे कि भाजपा में रहना है या नहीं। राजीव जैन ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इससे पहले रात को भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव वलेचा ने अपनी पत्नी नगर निगम पार्षद और भाजपा महिला प्रदेश सचिव इंदू वलेचा, मंडल अध्यक्ष मुकेश बतरा और भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक संजय ठेकेदार सहित अनेक पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

पूर्व मंत्री कविता जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 50 साल से पार्टी के साथ समर्पित होकर कार्य किया है। टिकट मिलने वाले निखिल मदान का पार्टी में कोई रोल नहीं रहा हे। वे तो भाजपा को जीतता हुआ देख कर इसमें शामिल हुए हैं। समझ नहीं आता कि पार्टी को इसकी क्या जरूरत थी। उन्होंने कहा कि सोनीपत की जनता हिसाब मांग रही है। इसका जवाब पार्टी से भी लेकर रहेंगी।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बोली- ये विचार धारा की लड़ाई
कविता जैन ने कहा कि उनके कार्यकर्ता जो फैसला लेंगे, राजीव- कविता जैन वहीं फैसला लेंगे। पार्टी के नेताओं ने हमें बुलाया है। 2 दिन का इंतजार करेंगे, उसके बाद कार्यकर्ता के अनुसार 8 सितंबर को आगे का फैसला लेंगे। प्रत्याशी का विरोध है या बीजेपी का, के सवाल पर कविता जैन ने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है। पार्टी के कार्यकर्ता को दी टिकट दी जाती तो यह विरोध नहीं होता। कविता जैन ने कहा कि टिकट न मिलने के बाद कार्यकर्ता नाराज हैं और इससे कार्यकर्ताओं का भविष्य सुरक्षित नहीं है।

कविता जैन समर्थकों की मीटिंग में कई बार भावुक हुई। वर्करों ने उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि वे उनके साथ हैं। इसके बाद वे बोलने के लिए उठी तो उनका रुख बड़ा आक्रामक रहा। उन्होंने बड़े तीखे अंदाज में वर्करों को संबोधित किया और कहा कि आलाकमान ने बातचीत के लिए बुलाया है। बस एक दो दिन वेट करेंगे।

उन्होंने यहां चुनौती दी कि सोनीपत की जनता भाजपा और निखिल मदान दोनों से ही हिसाब ले लेगी। करीब 15 मिनट में उन्होंने पार्टी के लिए किए अपने कामों की याद दिलाई, वहीं विपक्षियों पर भी हमलावर रही।
बैठक में उनके समर्थक बार बार उनको भरोसा दिलाते रहे कि वे उनके साथ हैं। इस दौरान राजीव-कविता जैन का कार्यालय वर्करों से भरा रहा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button