Breaking NewsGohanaReligionSocial

हाथीखाना गली में होगा जे.सी.आई. गोहाना स्टार का गणेश उत्सव

 

गोहाना :-5 सितंबर : जे. सी. आई -गोहाना स्टार द्वारा अपना गणेश उत्सव पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित गली हाथीखाना में 7 सितंबर को सुबह 11 बजे प्रारंभ होगा। यह उत्सव 15 सितंबर को गणपति की प्रतिमा के विसर्जन के साथ पूर्ण होगा। अध्यक्षता जे. सी. आई. गोहाना स्टार के अध्यक्ष रवि बत्रा करेंगे। परियोजना निदेशक रिंकू चावला और विजय बत्रा होंगे। संयोजन आई.पी.पी. लकी ठकराल के साथ सचिव मुकेश देवगन और कोषाध्यक्ष मनोज ठकराल करेंगे। अतिथि रूप में नगर परिषद की वाइस चेयरपर्सन राजबाला मलिक, नगर पार्षद सुमन संजय सैनी, भगवती सुनील राजपाल, आजाद सिंह मलिक और जतीश कपूर पहुंचेंगे। गणेश उत्सव में आरती सुबह 7:20 बजे और शाम को 8 बजे होगी। दैनिक सत्संग शाम के 7 बजे होगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button