Breaking NewsGohanaReligionSocial

वेद प्रचार सप्ताह का 3 दिन का कार्यक्रम गोहाना के आर्य समाज मंदिर में होगा

 

गोहाना :-4 सितंबर : शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित हुकम चंद मंडी के आर्य समाज मंदिर में वेद प्रचार सप्ताह में तीन दिन का वैदिक सत्संग आयोजित होगा। यह सत्संग 6 सितंबर को प्रारंभ होगा तथा 8 सितंबर तक जारी रहेगा। आर्य समाज के इकाई अध्यक्ष धर्मपाल आर्य के अनुसार वैदिक सत्संग में हरियाणा आर्य प्रतिनिधि सभा के भजनोपदेशक राम निवास आर्य के साथ उत्तर प्रदेश के बागपत शहर से वैदिक प्रवक्ता डॉ. धीरज कुमार पहुंचेंगे। पहले दो दिन 6 और 7 सितंबर को सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक यज्ञ, भजन और प्रवचन, दोपहर बाद 3 बजे से 5:30 बजे तक पारिवारिक सत्संग और रात को 8 बजे से 10:30 बजे तक भजनोपदेश और प्रवचन होंगे। धर्मपाल आर्य ने आगे बताया कि 8 सितंबर को अंतिम दिन सुबह 8 बजे से दोपहर बाद 12:30 बजे तक यज्ञ, भजन और प्रवचन होंगे। कार्यक्रम के बाद ऋषि लंगर होगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button