Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के अमेरिकन सेंटर में एक बार चोरी करने के बाद आरोपी ने दोबारा की चोरी की कोशिश

 

गोहाना :-4 सितंबर : एक आरोपी ने तीन दिन में दूसरी बार एक संस्थान में चोरी करने की कोशिश की। दोनों बार वह संस्थान की सी.सी.टी.वी. की फुटेज में कैद हो गया। संस्थान के संचालक के बयान पर गोहाना शहरी थाने की पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज कर लिया। आजाद सिंह पुत्र सतबीर सिंह का पार्क रोड पर गर्ल्स स्कूल के निकट अमेरिकन सेंटर है। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह 31 अगस्त की शाम को 6:30 बजे अपने सेंटर को बंद कर घर चला गया था। 1 सितंबर को दोपहर 12 बजे जब वह सेंटर पर दोबारा आया, दरवाजे की चिटकनी टूटी हुई मिली। सामान संभाला तो एक लैपटॉप और 4 हजार रुपए का कैश चोरी मिले। सी.सी.टी.वी. की फुटेज में एक लड़का लैपटॉप ले कर जाता हुआ दिखाई दे रहा था। पीड़ित संचालक का कहना था कि सी.सी.टी.वी. फुटेज में दिखाई दे रहे लड़का 3 सितंबर को एक बार फिर से सेंटर में चोरी करने की नीयत से घुसा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button