Breaking News

हरियाणा में BJP ने 67 नामों की पहली लिस्ट करी जारी, CM लाडवा से चुनाव लड़ेंगे; 17 MLA और 8 मंत्री रिपीट, 2 मंत्री – 9 विधायकों का टिकट कटा

दिल्ली :- हरियाणा में BJP ने बुधवार, 4 सितंबर को विधानसभा की कुल 90 सीटों में से 67 पर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इसमें 17 विधायकों और 8 मंत्रियों को दोबारा टिकट दी गई है। पहली लिस्ट में 8 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसमें CM नायब सैनी करनाल की जगह कुरूक्षेत्र की लाडवा सीट से लड़ेंगे। अनिल विज को अंबाला कैंट से टिकट दी गई है। भाजपा ने रानियां सीट से बिजली मंत्री रणजीत चौटाला और राज्य मंत्री विशंभर वाल्मीकि का भी टिकट काटा है। इसके अलावा 9 विधायकों की टिकट काटी गई है।

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक फेज में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा और जननायक जनता पार्टी के गठबंधन ने राज्य में सरकार बनाई थी |

• हिसार से टिकट की दावेदारी जता रहे नवीन जिंदल परिवार को भी झटका दिया गया है। यहां से मौजूदा विधायक मंत्री कमल गुप्ता को फिर टिकट दी गई है।

• भाजपा ने 2 विधायकों की सीट बदली है। इनमें डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को नलवा की जगह बरवाला तो वहीं कोसली के विधायक लक्ष्मण यादव को कोसली की जगह रेवाड़ी से टिकट दिया गया।

• तीन दिन पहले भाजपा में शामिल हुईं अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा को कालका से उम्मीदवार बनाया गया है।

. गोहाना से डॉ अरविन्द शर्मा को उम्मीदवार बनाया

• रतिया सीट से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को टिकट दी गई है। लोकसभा चुनाव में सिरसा से उनकी टिकट काट दी गई थी।

• भाजपा में आए JJP के विधायक देवेंद्र बबली, राज कुमार गौतम और अनूप धानक को भी टिकट दी गई है।

• महम से भारतीय कबड्‌डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्‌डा को टिकट दी गई है।

• 5 नेताओं के परिवार को टिकट दी गई है। इनमें कुलदीप बिश्नोई के विधायक बेटे भव्य बिश्नोई, किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव, सतपाल सांगवान के बेटे सुनील सांगवान और विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति रानी शर्मा को टिकट दी गई है।

• एक राज्यसभा सांसद कृष्ण पाल पंवार को भी भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

3 हारे चेहरों को भी टिकट
भाजपा ने 2019 का विधानसभा चुनाव हारे 3 चेहरों काे टिकट दी है। इनमें पहला नाम नीलोखेड़ी (SC) से भगवान दास कबीरपंथी का है। वे 2014 में विधायक बने थे, लेकिन 2019 में चुनाव हार गए थे। इसके बाद नारनौंद से 2019 में चुनाव हार चुके कैप्टन अभिमन्यु को बीजेपी ने फिर से टिकट दी है।

तीसरे ऐसे उम्मीदवार बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ हैं। 2014 में धनखड़ चुनाव जीतकर मनोहर लाल खट्‌टर की अगुआई वाली सरकार में मंत्री रहे थे, लेकिन 2019 में वह चुनाव हार गए थे। इस बार फिर बीजेपी ने बादली से उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पहली लिस्ट में 25 नए चेहरे
BJP की लिस्ट में 25 नए चेहरे शामिल किए गए हैं। पहला नाम कालका से शक्ति रानी शर्मा का नाम है। इसके अलावा शाहबाद (SC) से सुभाष कलसाना नए चेहरे हैं। इन्हें ABVP कोटे से टिकट दिया गया है।

पिहोवा से पूर्व मंत्री संदीप सिंह की टिकट काट कर पहली बार सरदार कमलजीत सिंह अजराना को चुनाव मैदान में उतारा गया है। करनाल विधानसभा सीट से जगमोहन आनंद को पहली बार टिकट दी गई है।

समालखा से मोहन भड़ाना, खरखौदा (अजा) से पवन खरखौदा, सोनीपत से निखिल मदान, रतिया (SC) से सुनीता दुग्गल, कालावली (अजा) से राजिंदर देसुजोधा, रानिया से शीशपाल कंबोज, नलवा से रणधीर सिंह पनिहार को टिकट दी गई है।

बाढड़ा से उमेद पासुवास, तोशाम से श्रुति चौधरी, दादरी से सुनील सांगवान, बवानी खेड़ा (SC) कपूर वाल्मीकि, महम से दीपक हुड्‌डा, गढ़ी सापला किलोई से मंजू हुड्‌डा, कलानौर (SC) से रेनू डाबला, बहादुरगढ़ से दिनेश कौशिक, झज्जर (SC) कप्तान बिरधाना, बेरी से संजय कबलाना, अटेली से आरती राव, कोसली से अनिल डहिना, गुरुग्राम से मुकेश शर्मा, पलवल से गौरव गौतम को पहली बार बीजेपी ने टिकट दी है।

सिरसा सीट कांडा के लिए छोड़ने के संकेत
भाजपा ने पहली लिस्ट में सिरसा सीट पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया। सिरसा से हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) के गोपाल कांडा 2019 में जीते थे। इस समय हलोपा NDA का हिस्सा है। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी कह चुके हैं कि विधानसभा चुनाव कांडा के साथ मिलकर लड़ा जा सकता है।

इन सीटों पर टिकट होल्ड
भाजपा ने इन 23 सीटों पर टिकट होल्ड कर ली है। इनमें नारायणगढ़, पुंडरी, असंध, गन्नौर, राई, बरौदा, जुलाना, नरवाना (SC), डबवाली, सिरसा, ऐलनाबाद, रोहतक, महेंद्रगढ़, नारनौल, बावल (SC), पटौदी (SC), नूंह, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, हथीन, होडल (SC), फरीदाबाद एनआईटी और बड़खल शामिल हैं।

नूंह की तीनों सीटें होल्ड
भाजपा ने पहली लिस्ट में मुस्लिम बाहुल्य नूंह जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर टिकट होल्ड कर लिए। 2019 में यहां की तीनों सीटों पर कांग्रेस जीती थी। जुलाई 2023 में हुई हिंसा के बाद नूंह जिले में भाजपा को लेकर लोगों में खासी नाराजगी है। लोकसभा चुनाव में भी यहां की तीनों सीटों पर कांग्रेस को बढ़त मिली थी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button