Breaking NewsGohanaReligionSocial

आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे ने महामंडलेश्वर स्वामी प्रज्ञानंद की 79वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन किए अर्पित

महामंडलेश्वर की 79वीं जयंती पर डॉ. समुद्र दास ने किया दावा-एक लाख विदेशियों को शाकाहार का संकल्प करवाया था प्रज्ञानंद ने

 

गोहाना :-3 सितंबर : अध्यात्म में पी.एच.डी. डॉ. समुद्र दास ने मंगलवार को दावा किया कि महामंडलेश्वर स्वामी प्रज्ञानंद ने अपनी विदेश यात्राओं के दौरान एक लाख से अधिक विदेशियों को शाकाहार का संकल्प करवाया था।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

डॉ.समुद्र दास आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के तत्वावधान में महामंडलेश्वर स्वामी प्रज्ञानंद की 79वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे थे। मार्गदर्शन मोर्चे के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया का रहा। अध्यक्षता मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की। मुख्य वक्ता डॉ. समुद्र दास ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी प्रज्ञानंद ने भारतीय अध्यात्म और संस्कृति का 75 देशों में शंखनाद किया। उनका जन्म 3 सितंबर 1945 को मध्य प्रदेश के कटनी शहर में हुआ था। आजाद सिंह दांगी ने कहा कि प्रज्ञानंद क्रांतिकारी दृष्टि के धनी थे। उनका पूरा जीवन संयम, विवेक, आस्था और संकल्प का प्रतीक है। पीड़ित मानवता के मसीहा के रूप में उन्होंने निर्धन लड़कियों की शादियां करवाने से ले कर गरीब बच्चों के लिए छात्रवृत्ति का पुण्य भी बटोरा । इस अवसर पर सुभाष शर्मा, गगन, पवन, सुशील, मास्टर. गुलाब, सुषमा सेतिया, सुदेश, जानकी, माही आदि भी मौजूद रहे ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button