Breaking NewsGohanaPoliticsSocial

गोहाना में डॉ. अरविंद शर्मा का पुतला फूंके जाने का किया विरोध

गोहाना :-1 सितंबर : गोहाना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के टिकट संघर्ष में दो दिन शहर के अंबेडकर चौक में पहले रोहतक के पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा का पुतला फूंक दिया गया था। रविवार की शाम को इस पुतला फूंकने का ब्राह्मण समाज ने कड़ा विरोध किया।यह चर्चा जोरों पर है कि भाजपा हाईकमान गोहाना हलके से डॉ. अरविंद शर्मा को चुनाव लड़वा सकता है। इसी की भनक लगते ही बाकी के टिकटार्थियों के कान खड़े हो गए। लोकल नाम बाहरी के मुद्दे पर डॉ. अरविंद शर्मा का दो स्तरों पर विरोध किया गया। जहां लोकल टिकटार्थी भाजपा नेतृत्व को अपना विरोध जताने के लिए दिल्ली पहुंच गए, वहीं अंबेडकर चौक में डॉ. अरविंद शर्मा का पुतला भी फूंक दिया गया। अब उसी पुतला फूंकने के विरोध में ब्राह्मण समाज आगे आया है। रविवार को शहर के सेक्टर 7 स्थित भगवान परशुराम आश्रम में इस आश्रम के संचालक और पूर्व सरपंच सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में कहा गया कि डॉ. शर्मा प्रदेश स्तर की हस्ती हैं। वह न केवल रोहतक अपितु उससे पहले करनाल तथा सोनीपत से भी संसदीय चुनाव जीत चुके हैं। लक्ष्मी नारायण, नरेश, सतबीर, राम मेहर, राम करण, सत्य नारायण, कृष्ण और जगफूल ने कहा कि डॉ. अरविंद शर्मा इकलौते ऐसे नेता हैं जो सोनीपत से निर्दलीय चुनाव जीते थे। यह उनका इस क्षेत्र में लोकप्रियता का बड़ा सबूत है। राहुल, रूपराम, अमरनाथ, डीगराम, धर्मबीर और देवेंद्र ने कहा कि डॉ. अरविंद शर्मा को बाहरी कहने का कोई आधार
नहीं है। वह 1996 से 1998 तक सांसद के तौर पर इस इलाके का सफल प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button