Breaking NewsGohanaReligionSocial

भगवान कृष्ण की छठी पर गोहाना के चीनी मिल में लगा भंडारा

 

गोहाना :-31 अगस्त : गोहाना-महम मार्ग पर आहुलाना गांव में स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल में शनिवार को भगवान कृष्ण की छठी पर भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में प्रसाद वितरण की सेवा चीनी मिल के कर्मचारियों ने की। छठी कार्यक्रम की मुख्यातिथि चीनी मिल की एम.डी. अंकिता वर्मा रहीं। विशिष्ट अतिथि मुख्य लेखा अधिकारी जितेंद्र शर्मा, मुख्य रसायनज्ञ सुरेंद्र खेवाल, मुख्य अभियंता
देवेंद्र पहल, उप मुख्य अभियंता अनिल चौहान और शुगर सेल्स मैनेजर धनीराम शर्मा थे। संयोजन कार्यालय अधीक्षक अनिल वर्मा और परचेज अधिकारी संदीप नरवाल ने किया। भंडारे का शुभारंभ एम.डी. अंकिता वर्मा ने भगवान कृष्ण को भोग लगा कर किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button