Breaking NewsCrimeGohana
जौली गांव में खेत से लौट रहे किसान पर हमला, आरोपी पर केस दर्ज
गोहाना :-31 अगस्त : गोहाना सदर थाने के जौली गांव में एक किसान पर उस समय हमला कर दिया गया जब वह खेत से घर वापस जा रहा था। उसके बयान पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संदीप पुत्र रोहतास गांव जौली का रहने वाला है। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि जब वह खेत से घर लौट रहा था, उसे रास्ते में जौली गांव का नरेश पुत्र ईश्वर सिंह मिला। उसके हाथ में डंडा था। संदीप का आरोप है कि नरेश ने वह डंडा उसके बाएं हाथ पर दे मारा। बाद में लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग गया।
परिजन संदीप को उपचार के लिए गोहाना शहर के नागरिक अस्पताल में ले कर आए। वहां उसे गांव खानपुर कलां के बी.पी.एस. राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।