Breaking NewsCrimeGohana

लाठ गांव में खेत से लौट रहे किसान पर 3 नकाबपोशों ने किया हमला

गोहाना :-30 अगस्त : गोहाना सदर थाने के लाठ गांव में एक किसान पर उस समय तीन नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया जब वह खेत से घर लौट रहा था। पीड़ित किसान ने आरोपियों में से एक को पहचान लिया। पुलिस ने एक नामजद सहित तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी।

धर्मेंद्र पुत्र रणबीर लाठ गांव का रहने वाला है। वह खेतीबाड़ी का काम करता है। वह दोपहर 12:30 बजे खेत से घर वापस आ रहा था। पीछे से अचानक तीन लड़के आए। उन तीनों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। आरोपियों ने डंडों और बिंडों से वार करते हुए धर्मेंद्र को अधमरा कर दिया।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

परिवार वाले उसे इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में ले कर आए। वहां से उसे गंभीर हालत में रोहतक के पी.जी.आई. अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस को दिए बयान में धर्मेंद्र ने कहा कि उसने एक आरोपी को पहचान लिया। वह आरोपी उसी के गांव लाठ का रवि उर्फ सन्नी पुत्र विजय है। पुलिस ने नामजद समेत तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button