Breaking NewsGameGohanaSocial

मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन और राष्ट्रीय खेल दिवस पर गोहाना में आयोजित उत्तर क्षेत्र की महिला साइकिलिंग लीग का हो गया समापन

10 किलोमीटर मार्श स्टार्ट में पंजाब की अंजलि जाखड़ ने जीता स्वर्ण पदक

गोहाना :-30 अगस्त : मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन और राष्ट्रीय खेल दिवस पर शहर में गुरुवार को प्रारंभ उत्तर क्षेत्र की महिला साइकिलिंग लीग का शुक्रवार को समापन हो गया।

सब जूनियर वर्ग की लड़कियों के 10 किलोमीटर मार्श स्टार्ट में पंजाब की अंजलि जाखड़ ने स्वर्ण पदक हासिल किया तो वही हरियाणा की एंजल राणा ने रजत तथा हरियाणा की ही शगुन ने कांस्य पदक हासिल किया।

समापन उत्सव के मुख्य अतिथि भारतीय साइकिलिंग संघ के राष्ट्रीय महासचिव मनिंद्र पाल सिंह रहे |अध्यक्षता नॉर्थ इंडिया के सचिव और हरियाणा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तंवर ने की।

जूनियर वर्ग की लड़कियों में पंजाब की हर्षिता ने स्वर्ण झारखंड की संतोषी ने रजत तथा हरियाणा की वंशिका ने कांस्य पदक जीता । महिला वर्ग के 50 किलोमीटर मार्श स्टार्ट में उड़ीसा की स्वाति सिंह महाराष्ट्र की सिया लालवानी ने रजत तथा हरियाणा की पारुल ने कांस्य पदक जीता ।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सब जूनियर वर्ग की लड़कियों के 10 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में पंजाब की अंजली राणा ने 15:43:851 मिनट का समय लेकर स्वर्ण हरियाणा की एंजेल राणा ने 16:56:562 मिनट का समय लेकर रजत तथा हरियाणा की ही संदीप ने 17 : 10:179 मिनट का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर वर्ग की लड़कियों में 15 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में पंजाब की हर्षिता जाखड़ ने 19 :51:342 मिनट का समय लेकर स्वर्ण पदक, हरियाणा की भूमिका ने 19:51:570 मिनट का समय लेकर रजत तथा कर्नाटक की अनुपमा ने 20:41:757 मिनट का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया।

महिला वर्ग के 20 किलोमीटर टाइम ट्रायल में हरियाणा की पारुल 32:55:920 मिनट का समय लेकर स्वर्ण सिया लालवानी ने 33:04:225 मिनट का समय लेकर रजत तथा कविता ने 37:02:944 मिनट का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया।

इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण के ऑब्जर्वर
कुलदीप सिंह वडैच और सोनम सिंह, प्रशिक्षक सतविंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, अशोक कुमार, निर्मल सिंह, राजेंद्र सिंह, सुनील कुमार, पंजाब सिंह, पवन कुमार, नेहा आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button