गोहाना | कथूरा गांव में एक किसान की ट्रॉली चोरी हो गई। इसको लेकर उसने बरोदा थाना में शिकायत दी। कथूरा गांव निवासी समुंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी ट्रॉली गांव के ही सरकारी स्कूल के पास खड़ी की था। वहां से 4 जुलाई की रात को ट्रॉली चोरी हो गई। वह अब तक निजी तौर पर ट्रॉली की तलाश करता रहा, लेकिन कहीं जानकारी नहीं मिली। उसके बाद पुलिस को अवगत कराया। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Check Also
Close



