Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना में टावर कर्मचारी बन कर करता था टावर का सामान चोरी

गोहाना :-29 अगस्त : खुद को टावर कर्मचारी बताता था और टावर का सामान चोरी कर लेता था । पुलिस द्वारा गिरफ्तार यह आरोपी करनाल जिले के कौयर गांव का भीम उर्फ बंटी पुत्र रामलाल है। संदीप पुत्र रामभज गांव आदियाना जिला पानीपत का रहने वाला है। वह आर.एस. सिक्योरिटी कम्पनी का सुपरवाइजर है। इस कम्पनी ने इंडस टावर लिमिटेड से पेट्रोलिंग सिक्योरिटी का ठेका ले रखा है। उसने 25 अप्रैल को गोहाना सिटी थाने को शिकायत की थी कि शहर में शिव नगर में रमेश चंद्र पुत्र सुलतान सिंह के मकान की छत पर जो टावर लगा हुआ है, उससे 20 अप्रैल की शाम को 4 बजे रेंज आनी बंद हो गई। संदीप ने अपने गार्ड नरेश पुत्र दलेल सिंह के साथ 21 अप्रैल को दोपहर बाद तीन बजे जब मौके पर पहुंच कर जांच की, तब टावर के दो आर.आर.यू. गायब मिले। मकान मालिक रमेश के बेटे भोम ने बताया कि दो लड़के टावर पर आए थे और वे स्वयं को टावर कम्पनी का कर्मचारी बता रहे थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button