Breaking News
लायंस क्लब गोहाना सिटी के नेत्र जांच शिविर में 34 बच्चों की आंखें मिलीं विकारग्रस्त
गोहाना :-28 अगस्त : लायंस क्लब – गोहाना सिटी द्वारा बुधवार को शहर में पानीपत चुंगी के निकट स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल की जूनियर विंग ग्लोबल किड्स कॉसल में फ्री आई चेकअप कैंप आयोजित किया गया जिसमें 34 बच्चों की आंखें विभिन्न विकारों से ग्रस्त मिलीं ।
फ्री आई चेकअप कैंप की अध्यक्षता एल. सी. जी. सी. के अध्यक्ष संजय गोयल ने की। संयोजन सचिव प्रवीण मित्तल के साथ राजेश गोयल, सुमित मित्तल, सुनील गर्ग और अंकित गर्ग ने किया। स्कूल के अध्यक्ष वरुण जाले और संचालक नेहा जाले ने मार्गदर्शन किया। वरुण जाले ने चिंता व्यक्त की कि जंक फूड के अत्यधिक सेवन और आवश्यकता से अधिक मोबाइल फोन, लैपटॉप के प्रयोग से बच्चों की आंखें प्रभावित हो रही हैं।



