Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना रेलवे स्टेशन पर मिले बुजुर्ग को रोहतक के अनाथ आश्रम में भेजा, पानीपत के बताए पते पर पहुंची रेलवे पुलिस को पता मिला गलत

 

गोहाना :-26 अगस्त : शहर के रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस को एक बुजुर्ग मिला। पुलिस जब उसे पानीपत के उस द्वारा बताए पते पर छोड़ने के लिए गई, वह पता गलत मिला । इस पर जी.आर.पी. ने उसे रोहतक के सेक्टर 4 स्थित अनाथ आश्रम में छोड़ दिया।जीआरपी. का कहना है कि बुजुर्ग की मानसिक हालत ठीक नहीं है। गोहाना के रेलवे स्टेशन पर पुलिस को एक 70 साल का बुजुर्ग मिला। उसने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के मेरठ का है, उसका नाम मारचंद है और इस समय पानीपत के किशनपुरा में रह रहा है। इस पर पुलिस उसे जब ले कर किशनपुरा पहुंची, उसका बताया हुआ पता ही गलत मिला। किशनपुरा में उसकी जान-पहचान का कोई नहीं मिला। रेलवे पुलिस ने ने थक-हार कर मार चंद को रोहतक के सेक्टर 4 स्थित अनाथ आश्रम में भिजवा दिया। जी.आर.पी. आश्वस्त नहीं है कि बुजुर्ग अपना सही परिचय दे पा रहा है। जी. आर. पी. की प्राथमिक जांच में बुजुर्ग की मानसिक हालत भी ठीक नहीं मिली।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button