गोहाना में ड्रेन नंबर 8 की पटरी पर 472 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार
गोहाना :-26 अगस्त : गोहाना सिटी थाने की पुलिस ने वार्ड नंबर 16 में आर्य नगर में ड्रेन नंबर 8 की पटरी से इसी कॉलोनी की एक महिला को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला से सफेद रंग की पॉलीथिन में 472 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी पर शहरी थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आर्य नगर में ड्रेन नंबर 8 की पटरी पर एक महिला गांजा बेच रही है। इस पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, वहां समान वेशभूषा में एक महिला सफेद रंग की पॉलीथिन के साथ मिली। उसने पुलिस को देख कर तेज कदमों से चलने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के तौर पर मौके पर गोहाना विकास खंड के बी.डी.पी.ओ. परमजीत पहुंचे। उनकी उपस्थिति में जब आरोपी की तलाशी ली गई, तब पॉलीथिन में गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रिक कांटे पर तोलने पर गांजे का वजन 472 ग्राम मिला ।


