Breaking NewsGohanaReligionSocial

विलक्षण महानायक के साथ मैनेजमेंट गुरु भी हैं श्री कृष्ण : सुभाष वर्मा

गोहाना :-26 अगस्त : भगवान कृष्ण न केवल विलक्षण महानायक हैं अपितु एक मैनेजमेंट गुरु भी हैं। यह टिप्पणी सोमवार को जन्माष्टमी पर्व पर आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के शहरी अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने की। वह शहर के सेक्टर 7 स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में हुए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की ।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मुख्य वक्ता सुभाष वर्मा ने कहा कि भगवान कृष्ण व्यक्तित्व, कृतित्व और नेतृत्व के अनुपम संगम हैं। जीने की कला को वह वाणी से उपदेश दे कर नहीं, स्वयं जी कर सिखाते हैं। कारागार में जन्म से एक भील के हाथों अनजाने में अपनी हत्या तक के पूरे जीवन सफर को उन्होंने प्रतिकूलताओं का प्रत्येक पग पर सामना करने के अविस्मरणीय दृष्टांत के रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष आजाद सिंह दांगी ने कहा कि भगवान कृष्ण के जीवन का प्रत्येक अध्याय हम सब के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने सृष्टि को भागवत गीता का
जो अमूल्य उपहार दिया, उसमें प्रत्येक समस्या का समाधान निहित है।

इस अवसर पर सुरेश पवार, मुकेश सैनी, संजय धनखड़, डॉ. राजेंद्र रोहिल्ला, श्रीकृष्ण पांचाल, देसराज, प्रेमकौर, मूर्ति देवी, मीना, संतोष, निर्मला आदि भी मौजूद रहे।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button