Breaking NewsGohanaPoliticsSocial

19 साल पहले की आगजनी से हुड्डा को जोड़ने पर भड़के गोहाना के कांग्रेसी

गोहाना :-26 अगस्त : भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में सी.एम. नायब सिंह सैनी द्वारा गोहाना में 19 साल पहले वाल्मीकि बस्ती में हुए आगजनी कांड से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम जोड़ने पर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क उठे । कांग्रेस के एस.सी. प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बंसी वाल्मीकि ने कहा कि आगजनी कांड में जो शामिल थे, उनको भाजपा अपनी गोद में बैठाए हुए है। हुड्डा ने तो जिनके घर जले थे उनके नुकसान की भरपाई की थी। रविवार को गोहाना में रैली में सी.एम. नायब सिंह सैनी ने पूर्व सी.एम. हुड्डा के राज में गोहाना में वाल्मीकि बस्ती में हुए आगजनी कांड और मिर्चपुर में दलितों के यहां हुई आगजनी का जिक्र किया था। सैनी ने कहा था कि हुड्डा राज में हुए इन कांडों को लोग भूले नहीं हैं। बंसी वाल्मीकि ने कहा कि नायब सिंह सैनी गड़े मुर्दे उखाड़ कर भाईचारा खराब करने का काम कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

भाजपा ने गोहाना को ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश को दो बार जलवाने का काम किया। वर्ष 2005 में जब गोहाना कांड हुआ था तब भाजपा के एक नेता ने दलितों के मकानों को झुग्गी-झोपड़ी बताया था। इस कांड में जिन लोगों के नाम आए, उनमें से कुछ को भाजपा ने अपनी गोद में बैठा रखा है। बंसी वाल्मीकि ने सवाल किया कि भाजपा हाथरस और मणिपुर कांड को कैसे भूल रही है। इस मौके पर तिलकराज, अशोक, ब्रज लाल, रवि आदि मौजूद रहे ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button