गोहाना के जे.एल.एन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व
कृष्ण का कर्म का संदेश है सफल जीवन का मूलमंत्र : डॉ. शर्मा

गोहाना :-24 अगस्त : भगवान कृष्ण का कर्म करने का संदेश सुखी और सफल जीवन का मूलमंत्र है। शनिवार को यह टिप्पणी गुढ़ा रोड पर स्थित जवाहर लाल नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने की ।
डॉ. सचिन शर्मा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ संयुक्त अध्यक्षता स्कूल के एम.डी. सुनील शर्मा ने की। मार्गदर्शन स्कूल की मैनेजर कृष्णा शर्मा का रहा। संयोजन वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा और सह निदेशक राज कुमार जांगड़ा ने किया।
स्कूल की किड्स विंग के बच्चों ने कान्हा,राधा और गोपियों के वेश में नृत्य प्रस्तुत किया। जन्माष्टमी पर्व के आयोजन में विशेष सहयोगी शिक्षक नीतू शर्मा, रेणु, कविता शर्मा, प्रिया शर्मा, प्रीति राव, रितु धनखड़, मनीषा सांगवान, सीमा शर्मा, प्रिया धींगड़ा, तनु वर्मा, प्रियंका गुप्ता, सोनिया शर्मा, राजवीर सांगवान, कुलदीप आदि का रहा ।



