Breaking NewsGohanaPoliticsविधानसभा चुनाव

इस बार के विधानसभा के चुनाव में भी सत्ता की चाबी रहेगी जजपा के हाथ में : दहिया

गोहाना :- 24 अगस्त : 2019 की भांति इस बार भी न तो भाजपा, न कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। इस बार भी सत्ता की चाबी जजपा के हाथ में रहेगी।शनिवार को यह दावा सोनीपत जजपा के जिला अध्यक्ष राज सिंह दहिया ने किया। राज सिंह दहिया शहर के सेक्टर 7 स्थित भगवान परशुराम आश्रम में गोहाना हलके और बरोदा हलके की संयुक्त कार्यकर्ता सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पलायन करने वाले नेताओं पर कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वे न हमारे थे, न हैं, न होंगे। टिकट ली, विधायक – मंत्री बने, सत्ता की मलाई खाई और चलते बने।

सोनीपत जजपा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि जजपा में अब केवल ओरिजनल वर्कर बाकी बचे हैं, सारे नकली चले गए हैं।राज सिंह दहिया ने बताया कि जजपा एक सप्ताह में विधानसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी ।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उनके अनुसार जजपा अपने पुराने और पक्के चेहरों पर भरोसा करेगी। कुछ टिकटें नए चेहरों को भी दी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा से सांठगांठ के चलते राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार खड़ा नहीं किया। उन्होंने सवाल किया कि आखिर हुड्डा बार-बार अमित शाह से क्यों मिल रहे हैं।

कार्यकर्ता सभा में कुलदीप मलिक, बलजीत मलिक, जुगती राम स्वामी, संदीप भनवाला, पवन शर्मा प्रो. जोनी लठवाल, रजनी मलिक, मोनू बलि, अशोक मोर, अशोक जवाहरा, बबलू वाल्मीकि, राम प्रसाद शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button