Breaking NewsEducationGohanaवृक्षारोपण
दो पूर्व शिक्षकों ने पौधारोपण कर मनाया अपना जन्मदिन
गोहाना :-24 अगस्त : मेन बाजार स्थित जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक साथ कार्यरत रहे दो पूर्व शिक्षकों ने शनिवार को एक साथ पौधारोपण कर अपना जन्मदिन संयुक्त रूप से मनाया। ये पूर्व शिक्षक कृष्ण खासा और मामन सिंह वत्स हैं। कृष्ण खासा और मामन सिंह वत्स का जन्मदिन समान तिथि 24 अगस्त का है। मामन सिंह वत्स इस समय सिकंदरपुर माजरा गांव में स्थित बाबू मूल चंद जैन गवर्नमेंट हाई स्कूल के हेडमास्टर हैं। कृष्ण खासा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक तकनीकी प्रबंधक हैं। दोनों पूर्व शिक्षक सहयोगियों ने बाबू मूल चंद जैन गवर्नमेंट हाई स्कूल में अर्जुन और जामुन के पेड़ लगा कर जन्मदिन मनाए। इसी स्कूल में कृष्ण खासा के स्व. पिता जगदेव खासा भी हेडमास्टर रह चुके हैं।