संजय सुखीजा पी.एम. की मन की बात कार्यक्रम के मंडल संयोजक नियुक्त
गोहाना :-23 अगस्त : संगठन के विभिन्न अहम पदों पर नियुक्त रह चुके संजय सुखीजा को भारतीय जनता पार्टी ने पी.एम. की मन की बात कार्यक्रम का गोहाना मंडल का संयोजक नियुक्त किया है। उन्हें इस पद पर नियुक्ति शीर्ष नेतृत्व के विमर्श से गोहाना भाजपा मंडल के अध्यक्ष सुमित कक्कड़ ने प्रदान की।
संजय सुखीजा गोहाना भाजपा मंडल के युवा मोर्चे के आई.टी. प्रमुख और इसी मोर्चे के मंडल महामंत्री रह चुके हैं। निकट अतीत में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने पुंडरी विधानसभा क्षेत्र में विस्तारक की जिम्मेदारी निभाई थी। संजय सुखीजा ने पी.एम. के मन की बात कार्यक्रम का मंडल संयोजक नियुक्त होने पर सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा और पूर्व जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा, गोहाना भाजपा मंडल के अध्यक्ष सुमित कक्कड़ का आभार व्यक्त किया ।
उन्होंने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।