गोहाना की काठ मण्डी निवासी हजारी लाल जांगड़ा बने आहुति के 1013वें नेत्रदाता
गोहाना :-23 अगस्त : रक्तदान-नेत्रदान-देहदान के लिए समर्पित संस्था आहुति ने शुक्रवार को 1013वां नेत्रदान शहर की पुरानी अनाज मंडी की पटेल बस्ती के हजारी लाल जांगड़ा ( 85 ) पुत्र स्व. राम कर्ण जांगड़ा का करवाया। उनसे पहले उनकी छोटी भाभी धनपति जांगड़ा के भी नेत्र अमर हो चुके हैं ।
हजारी लाल जांगड़ा समाज कल्याण संगठन के अध्यक्ष आनंद जांगड़ा के ताऊ थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने सुबह 9:30 बजे आखिरी सांस ली। उनके नेत्रदान की पहल उनकी पत्नी सावित्री जांगड़ा, बेटे और बहू धर्मदत्त जांगड़ा और रेणु जांगड़ा, संतोष जांगड़ा पत्नी स्व. देवदत्त जांगड़ा, देवेंद्र जांगड़ा और सोनिया जांगड़ा, कर्मबीर जांगड़ा और सुमन जांगड़ा के साथ बेटी और दामाद सुनीता और राजेंद्र कुमार ने की।
यह नेत्रदान स्वीकार करने के लिए दरियागंज, दिल्ली स्थित श्रॉफ आई सेंटर से टेक्नीशियन शैल की टीम पहुंची। आहुति की टीम गुलशन बजाज और मनोज दुरेजा पर आधारित थी ।



