Breaking NewsEducationGohanaSocial

एन.सी.सी. की सर्टिफिकेट परीक्षा में बी.पी.एस. की तनु प्रथम

गोहाना :-23 अगस्त : बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय की एन.सी.सी. कैडेट तनु ने 12वीं हरियाणा बटालियन द्वारा आयोजित सी सर्टिफिकेट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। महिला विश्वविद्यालय की वी.सी. प्रो सुदेश ने छात्रा तनु को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की
कामना की।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

एन.सी.सी. की प्रभारी डॉ अनु लठवाल ने बताया कि 12वीं हरियाणा बटालियन के कर्नल अनूप रावत ने तनु को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने छात्राओं कीर्ति, दीक्षा, पिंकी, सोनिया, दिलाशा, स्वाति, काजल और निष्ठा को भी ए ग्रेड सर्टिफिकेट से सम्मानित किया।

कर्नल अनूप रावत ने एन.सी.सी. कैडेट्स को सेना में उपलब्ध रोजगार अवसरों तथा भर्ती परीक्षा की तैयारी के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ राजेश हुड्डा, 12 हरियाणा बटालियन से सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, विकास, राजेश व अभय भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button