Breaking NewsGohanaReligion
गोहाना के गीता विद्या मंदिर में आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मुख्य अतिथि होंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
गोहाना :-22 अगस्त : शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित गीता विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 25 अगस्त की सायं 5:30 बजे से 8:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सानिध्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी शाश्वतानंद गिरि का होगा। मुख्य अतिथि हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली होंगे | प्रिंसिपल अश्विनी कुमार के अनुसार अध्यक्षता स्कूल के अध्यक्ष एडवोकेट तिलक राज रेल्हन करेंगे। विशिष्ट अतिथि गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी, गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य, सोनीपत भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा और जिला उपाध्यक्ष अरुण बड़ौक, गोहाना काठमंडी एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्रीकृष्ण खंडेलवाल, गायत्री परिवार के अध्यक्ष हरीश कर्नाटक, ओलिम्पियन पहलवान योगेश्वर दत्त के साथ समाजसेवी सुलतान सिंह होंगे।



