Breaking NewsGohanaSocial
गोहाना के डॉ. विनोद जैन लगातार तीसरी बार अग्रवाल युवा सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
गोहाना :-21 अगस्त : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश कुमार अग्रवाल ने गोहाना के दिग्गज वैश्य बंधु डॉ. विनोद जैन को अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन की हरियाणा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति लगातार तीसरी बार की गई है। डॉ. विनाद जैन को युवा अग्रवाल सम्मेलन का प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग के निर्देश पर तथा अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमराज जिंदल की सहमति से नियुक्त किया गया है।
डॉ. विनोद जैन गोहाना व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं। वह गोहाना मार्कीट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन भी हैं।



