गोहाना में ए.टी.एम. कार्ड बदल कर निकाल लिए 25 हजार
गोहाना :-20 अगस्त : शहर के सेक्टर 7 में रहने वाले रामफल पुत्र मांगे राम के खाते से 25 लाख रुपए निकाल लिए गए। अज्ञात आरोपी ने पहले उसका पिन देखा। उसके बाद धोखे से ए.टी.एम. कार्ड बदल लिया। राशि निकलने की जानकारी तब मिली जब मोबाइल फोन पर एस.एम.एस. आया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया तथा जांच प्रारंभ कर दी।
रामफल सेक्टर की कोठी नंबर 610 में रहता है। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह 19 अगस्त को सुबह 10:30 बजे शहर में समता चौक में स्थित पी.एन.बी. की ए. टी. एम. में गया था। उसे पैसे निकालने थे। उसी समय ए. टी. एम. में दो लड़के और थे।
पीड़ित का कहना है कि रुपए निकालते समय उसके पीछे खड़े लड़के ने उसका पिन देख लिया। तब ए. टी. एम. में कैश नहीं था। इस पर उसने लड़के ने कहा कि मैं तुम्हारा ए.टी.एम. चेक करता हूं। उसी बीच ने उसका ए.टी.एम. कार्ड बदल लिया।
रामफल के अनुसार उसके खाते से उक्त आरोपी ने 25 हजार रुपए निकलवा लिए। उसे इस धोखे की जानकारी तब मिली जब उसके मोबाइल फोन पर पैसे की निकासी का मैसेज आया।


