Breaking NewsGohanaPolitics

बीजेपी ने इंद्रजीत विरमानी को गोहाना विधानसभा क्षेत्र का किया संयोजक नियुक्त

गोहाना :-20 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी के पति और सोनीपत भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत उर्फ राजू विरमानी को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गोहाना हलके का संयोजक नियुक्त किया है। इस के लिए उन्होंने अपने बड़े भाई गुलशन विरमानी के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इंद्रजीत विरमानी ने प्रदेश के सी.एम. नायब सिंह सैनी का भी नए दायित्व के लिए धन्यवाद किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button